Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › The Workplace Has Created Resentment - envatx.com
Career Guidance

The Workplace Has Created Resentment - envatx.com

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
The Workplace Has Created Resentment - envatx.com

जब पैदा होने लगे वर्कप्लेस पर रोष

वर्कप्लेस पर कई वजहों से रोष पैदा हो सकता है, यहां आपकी जिम्मेदारी इस रोष से सही ढंग से निपटने की है।

काम करने के दौरान किसी बात को लेकर नाराजगी बडी बात नहीं है लेकिन यदि एंम्प्लॉइज को नाराजगी जताने का मौका नहीं पाता है तो इसका असर उनकी प्रोडक्टिविटी पर पडता है, जिसका खामियाजा आपकी ही कंपनी को उठाना पडता है। तो क्यों न अपनी कंपनी को एक ऐसी जगह बनाया जाए, जहां एंम्प्लॉइज के बीच पैदा होने वाले रोष को सकारात्मक ढंग से दूर किया जाता हो। इससे वर्क कल्चर सुधरेगा।

प्रॉपर चैनल

एंप्लॉइज की नाराजगी रोष रूप लें, इसे रोकने के लिए उपाय करके चलें। उनकी पहुंच उनके सुपरवाइजर्स या अन्य सीनियर्स तक होनी चाहिए, जिन्हें वह अपनी परेशानी या नाराजगी बता सकें। इन सुपरवाइजर्स को दें कि ऐसी किसी शिकायत की जानकारी प्रशासन तक पहुचांई जाए ताकि समस्या सुलझा सकें।

करें बातचीत

एंप्लॉइज में रोष भडकने के कारणों में कई बार वजह यह होती है कि सुपरवाइजर उनकी समस्या को एडमिनिस्ट्रेशन तक पहुचाते ही नहीं है। ऐसे में आपसे मिलने की मांग करने वाले एंप्लॉइज को समय दें। बातें इसी स्तर पर सुलझ जाएंगी।

पूछें हल भी

एंप्लॉइज के साथ बातचीत में सिर्फ और सिर्फ उनकी समस्याएं न पूछें। उनकी समस्या के

हल का सुझाव भी पूछें। यदि आपको हल उपयुक्त लगे तो लागू करें, वर्ना अपनी ओर से कोई बेहतर व्यवस्था लेकर आएं। इससे उन्हें अपनी भागीदारी महसूस होगी।

माहौल रखें बेहतर

निश्चित तौर पर एंप्लॉयर और एंप्लॉई दोनों का ही फायदा काम सुचारू ढंग से चलने में है। एंप्लॉइज के अंदर कंपनी के प्रति जुडाव बनाने के लिए माहौल अच्छा रखें। उनके लिए उठाए जाने वाले अच्छे कदमों की जानकारी भी उन तक पहुंचाएं।