Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Three Patients Points in Business
Career Guidance

Three Patients Points in Business

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Three Patients Points in Business

बिजनेस में आएंगे तीन पेशेंस प्वॉइंट

बिजनेस में स्थितियों से सही तरह से निपटने के लिए पेशेंस रखना जरूरी है। बिजनेस करने के दौरान ऐसे तीन अवसर जरूर आएंगे, जहां आपके पेशेंस यानी धैर्य की परीक्षा होगी। इस दौरान घबराएं नहीं। आम जिंदगी में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन बिजनेस के लिए तो यह अनिवार्यता बन जाती है। यदि आप स्थितियों का धैर्यपूर्वक आकलन नहीं करते हैं, धैर्य के साथ आइडियाज नहीं सुनते हैं और धैर्य के साथ नतीजे आने का इंतजार नहीं करते हैं, तो अक्सर आप अपना नुकसान कर बैठते हैं। बिजनेस में इन 3 प्वॉइंट्स पर तो धैर्य जरूर बनाए रखें, वर्ना नुकसान होगा -

करना हो निवेश

बिजनेस में जब आपको किसी क्षेत्र विशेष में निवेश करना हो, तो जल्दबाजी न करें। क्षेत्र की संभावनाओं से जुड़ी पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निवेश कर फैसला करें। इसी तरह किसी का निवेश लेने के दौरान भी निवेशक की हिस्ट्री पर गौर कर लें। धैर्यपूर्वक लिए गए निर्णय लाभ देते हैं।

आना हो परिणाम

कई बार ऐसा होता है कि हमने किसी प्रोजेक्ट में एफर्ट्स डाले होते हैं, लेकिन उसके परिणाम आने में देर लग रही होती है। ऐसे में हड़बड़ी न करें। एफर्ट्स के नतीजों को आने का पर्याप्त समय दें। जल्दबाजी में कई काम एक साथ न करें।

जब मिले विफलता

बिजनेस में हर समय सफलता मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। अक्सर आपको विफलता का भी सामना करना पड़ता है। इस दौरान अपना धैर्य न खोएं और विफलता के कारणों की सटीक पड़ताल करें। विफलता में धैर्य रखकर वापस खड़े होने की कोशिश करें।