Tips for better communication

बेहतर संवाद के लिए टिप्स
प्रभावी संवाद सबसे महतवपूर्ण लाइफ स्किल्स में शामिल है। चाहे सामाजिक मामला हो या कामकाजी ,अगर आप बेहतर तरीके से अपनी बात को पेश करना जानते है कि कैसे आप सफल हो सकते है।जानते हैं कि कैसे आप बेहतर संवाद स्थापित कर सकते है.
विषय की तैयारी करें
अगर ऑडियंस यह महसूस करेगी कि आपको अपने विषय की ज्यादा जानकारी नहीं है तो लोग आपकी ओर ध्यान नहीं देगें। इसलिए लेटेस्ट फैक्ट्स और फिगर्स की जानकारी रखें और उन्हें सही तरह से पेश करें। अपनी तैयारी के लिए आप लोगों की मदद ले सकते हैं।
विचार क्रमबद्ध करें
आपको लोगां के सामने अपने विचारों को क्रमबद्ध तरीके से पेश करना चाहिए। आपको पहले स्थिति ,चुनौती और फिर सबक के बारे में बताना चाहिए। इससे आपकी ऑडियंस आपकी बात को बेहतर तरीके से समझ पाती है और आपसे जुड पाती है।
बात को जटिल न बनाएं
प्रभावी संवाद के लिए आवश्यक है कि आप जटिल से जटिल विषय को भी सिंपल बनाकर पेश करें। आपको बातों को मजेदार तरीके से कहने की कला विकसित करनी चाहिए। ऑडियंस को समझकर अपनी बात कहनी चाहिए। आपको कहानी के रूप में अपनी बात को पेश करना चाहिए। सक्सेस स्टोरी के रूप में कही गई बात का लोगों पर बहुत ज्यादा असर होता है।
लोगों को भी सुनें
आपको ऑडियंस के समय का पूरा सम्मान करना चाहिए। अगर आप अपने मुख्य संदेश पर फोकस करें तो लोग आपका सम्मान करेंगे। आपको एक ही बात को बार बार दोहराने से बचना चाहिए। अगर आप ऑडियंस की बात ध्यान से सुनते हैं तो इससे ऑडियंस का आपके ऊपर विश्वास बढता है और अपनी बातों में भी सुधार कर संवाद को प्रभावी बना सकते है।
अच्छी तरह जुडें
अगर ऑडियंस के साथ सही तरह से जुड पाते हैं तो वह तल्लीन होकर बात सुनती है। पूरे जाश के साथ ऑडियंस से संवाद स्थापित करना चाहिए। बोलते समय चेहरे पर एक मुस्कान होनी चाहिए। संदेश को प्रभावी बनाने के लिए ऑडिंयस की आंखों में देखना चाहिए। ऑडियंस से संवाद के बारे में फीडबैक जरूर लेना चाहिए।


