Tirupathi Famous For Venkateshwara Temple

तिरूपति
आन्ध्र प्रदेश राज्य के चित्तुर जिले में स्थित यह शहर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। तिरूपति में तिरूमाला पहाड़ियों पर बना श्री वेंकटेश्वर मन्दिर यहाँ का सबसे बड़ा आकर्षण है। यह मन्दिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अद्भुत उदाहरण है। तिरूपति के अन्य दर्शनीय स्थलों में श्री पद्मावती समोवर मन्दिर, श्री गोविन्दराजस्वामी मन्दिर, श्री कोदांदरमस्वामी मन्दिर, श्री कपिलेश्वर स्वामी मन्दिर, श्री कल्याण वेंंकटेश्वरस्वामी मन्दिर, श्री वेद नारायणस्वामी मन्दिर, श्री वेणुगोपालस्वामी मन्दिर, श्री वराहस्वामी मन्दिर आदि शामिल हैं। इन सभी मन्दिरों की उपस्थिति के कारण तिरूपति को ’आन्ध्र प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी’ भी कहा जाता है।


