Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Transit Famous For Jainism
General Knowledge

Transit Famous For Jainism

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Transit Famous For Jainism

पारसनाथ

यह झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले में छोटा नागपुर पठार के पूर्वी छोर पर स्थित पारसनाथ पर्वत श्रेणी में एक पर्वत चोटी है। इस चोटी के शिखर पर ’शिखरजी जैन मन्दिर’ स्थित है जो एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल है। 1366 मी ऊँची पारसनाथ झारखण्ड राज्य की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। श्री सम्मेद शिखरजी के रूप में चर्चित इस पुण्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थकरों ने मोक्ष की प्राप्ति की थी। यहीं पर 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने भी निर्वाण प्राप्त किया था। जैन धर्म में इसे ’तीर्थों का राजा’ कहा जाता है।