Tughlakabad fort Famous For Tomb of Gazluddin Tughluq

तुगलकाबाद दुर्ग
यह दिल्ली का एक तबाह हो चुका किला है जिसका निर्माण तुगलक वंश के संस्थापक ग्यासुद्दीन तुगलक द्वारा 1321 ई. में कराया गया था। तुगलकाबाद दिल्ली के सात शहरों में से तीसरा शहर है, जिसके अवशेष प्रसिद्ध कुतुबमीनार के पूर्व में स्थित हैं। तुगलकाबाद शहर को 1327 ई. में छोड़ दिया गया था। तुगलकाबाद में ही ग्यासुद्दीन तुगलक का मकबरा भी स्थित है जो लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। तुगलकाबाद के दक्षिण में ही ’आदिलाबाद का किला’ भी बना हुआ है, इसका निर्माण मुहम्मद बिन तुगलक ने कराया था।


