WBPSC Industrial Development Officer Online Form 2019 (औद्योगिक विकास अधिकारी के 118 पदों पर भर्ती)

WBPSC Industrial Development Officer Online Form 2019
(औद्योगिक विकास अधिकारी के 118 पदों पर भर्ती)
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने औघोगिक विकास के 118 पदों पर आवेदन मंगवाए हैं। नियुक्तियां सूक्ष्म, लघु एवं मझले उघोग के विभाग में होंगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना है। सिर्फ पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों को आरक्षण मिलेगा। उम्मीदवारों को बांग्ला भाषा में लिखना, पढ़ना और बोलना आना आवश्यक है। मान्यता प्राप्त संस्थान, यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। बांग्ला या नेपाली भाषा बोलने और लिखने की जानकारी होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों की ग्रेड पे-3900 होगी।
उम्र सीमा और ऑनलाइन आवेदन :-
अधिकतम आयु सीमा 39 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2019 के आधार पर होगी। पश्चिम बंगाल के निवासियों को आरक्षण व आयु सीमा में छूट राज्य सरकार के नियमों के आधार पर मिलेगी। एससी/एसटी को पांच वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तारीख - 03 जून 2019
ऑफलाइन शुल्क 04 जून 2019 तक जमा कराया जा सकता हैं।
परीक्षा शुल्क व अन्य जानकारी :-
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क 160 रूपए। वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन या बैंक चालान के जरिए ऑफलाइन जमा करने का विकल्प है। ऑफलाइन शुल्क 04 जून तक जमा कर सकते हैं लेकिन उसका बैंक चालान 03 जून तक निकालना होगा। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक संख्या में उम्मीदवार होने पर स्क्रिनिंग या लिखित परीक्षा हो सकती है।


