Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › We can also meet in the crowd
Career Guidance

We can also meet in the crowd

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
We can also meet in the crowd

भीड़ में भी छा सकते हैं हम

बहुत से एंटरप्रेंन्योर ऐसे फील्ड में बिजनेस की शुरूआत करना चाहते हैं, जहां ज्यादा कंपीटिशन नही हैं। इसके पीछे उनकी सोच यह होती हैं कि वह उस क्षेत्र की तमाम अनछुई संभावनाओं को भुना लेगे। जबकि बहुत से जुनूनी एंटरप्रेन्योर्स ऐसे होते है जो पहले से ही बहुत भीड - भाड वोले फील्ड में नई शुरूआत करके बडे - बडे दिग्गजों को पीछे छोड देते हैं।

क्या है मार्केट

पहले से कंपीटिशन के माहौल वाले क्षे़त्र में उतरने के लिए सबसे पहले उस मार्केट की बारीकियां समझ लें। जान लें कि जिस मार्केट में आप उतर रहें है, वहां के कस्टमर्स की डिमांड्स क्या - क्या हैं ? कौनसी कंपनियां इन डिमांड्स को पूरा कर रही है और ऐसी कौनसी डिमांड्स है जो अब तक पूरी नही हो पाई हैं ? कौन यहां का दिग्गज हैं और उसकी रणनीति क्या रही हैं ?

हम है नए

लंबे समय से कई कंपनियो को जगह देने वाले इस क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए जरूरी है कि आपमें कुछ नयापन हो। आपको इस नयापन को शुनाना है। जरूरी नही कि इस नयापन के लिए आपके प्रोडक्ट्स में परिवर्तन ही होगे।। आपकी सर्विस के अंदाज दूसरो से जुदा हो सकते है। आपको औरों से अलग और बेहतर दिखना हैं।

बहुत है वक्त

बिजनेस का क्षेत्र पुराना हो या नया, इसमें सफलता हासिल करने का एक मूल मंत्र दोनो स्थितियां में लागू होता हैं। यह मंत्र है कि आपको अपने बिजनेस को समय देना है। यदि आप आज बिजनेस शुरू करके कल से इससे रेवेन्यू जनरेट करने का सपना पाले बैठे है, तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी । बाजार में उतरने के बाद शी अपने आप को समय दें तभी इसे बेहतर समझ पाएंगे।