Weakness will be your strength

कमजोरी बन जाए ताकत आपकी
कमजोरियों का पहचान में आना मजबूती की दिशा में पहला कदम है। वर्कप्लेस पर काम करने के दौरान आपको अपनी कई कमजोरियां पता चलती हैं। इन्हें देख मायूस होने के बजाय काम करें। वर्कप्लेस हो या आम जिन्दगी, हर किसी में कोई न कोई कमजोरी होती ही है। कोई इन कमजोरियों से सामना होने पर हताश हो जाता है और कोई इनका सामना करते हुए इन्हें दूर करता है। कमजोरियों का सामना करने वाले लोग इन्हें अपनी मजबूती में बदल लेते हैं। यदि आपका सामना भी अपनी किसी कमजोरी से हो रहा है, तो यहां बताए स्टेप फॉलो करके उन्हें बदलें अपनी मजबूती में। कुछ समय बाद आपको अहसास होगा कि आपने अपनी किसी पुरानी कमजोरी को हरा दिया है।
पहचानें कमजोरी
आपकी कमजोरी तब तक दूर नहीं होगी, जब तक आप उसे पहचानकर स्वीकार नहीं कर लेते। वर्कप्लेस पर काम के दौरान आपको खुद में जो-जो खामियां नजर आ रही हैं, उन्हें नोट करते चलें। इसके बाद इन्हें दूर करने की दिशा में प्रयास करें।
खोजें मदद
जिस भी कमजोरी को आपने रेखांकित किया है, उसे दूर करने के लिए आपकमो किसी न किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। आप किसी सीनियर से या बाहर किसी प्रोफेशनल से मदद ले सकते हैं।
आकलन है जरूरी
किसी खामी को दूर करने के अपने प्रयासों के नतीजों का आकलन बहुत जरूरी है। यह आकलन दूसरों से करवाने के अलावा खुद भी करें। क्योंकि आप बेहतर समझ पाएंगे कि जहां आप पहले अड़ते थे, अब अड़ रहे हैं या नहीं? यह आकलन सही तस्वीर देगा।


