Welcome to new Employees

स्वागत करें नए एम्प्लॉइज का
अगर आप किसी अंपनी के बॉस हैं तो नए एम्प्लॉइज को आते ही काम पर लगाने की बजाय उन्हें मोनिवेट करना चाहिए और काम को आसान बनाने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए ।
फर्स्ट इम्प्रेशन हो अच्छा
नए एम्लॉइज के पहले दिन को यादगार बनाने की प्लानिंग करें । उनके पहले दिन का पूरा लेआउट तैयार करें । रिसेप्शन से लेकर वर्कप्लेस तकए उनके हिसाब से चीजों को सेट करें । यह सब प्रोफेशनली किया जाना चाहिए । फर्स्ट इम्प्रेशन अच्छा होगाए तो एम्प्लॉइज लंबे समय तक टिकेंगे ।
सबसे परिचय करवाएं
कंपनी के हयूमन रिसोर्स हेड और टीम लीडर को मिलकर नए एम्प्लॉइज का परिचय पूरी टीम के साथ करवाना चाहिए । अपनी टीम के हर सदस्य की खूबियों और उपलब्धियों के बारे में भी जिक्र जरूर करें । इससे नए एम्प्लॉई सबके साथ घुल - मिल पाते हैं ।
काम को समझाएं
नया एम्प्लॉइज शुरूआत में सिर्फ एचआर डिपार्टमेंट और इंटरव्यूअर से परिचित होता हैं । ऐसे में वह काम को लेकर परेशान हो सकता हैं । नए एम्प्लॉइज को धीरे - धीरे काम के बारे में जानकारी देनी चाहिए । उन्हें कॉन्फिडेंट बनने के लिए कुछ समय मिलना चाहिए ।
सीट तक लेकर जाएं
टीम लीडर को नए एम्प्लॉइज को उसकी सीट तक लेकर जाना चाहिए और ऑफिस के तौर - तरीको के बारे में बताना चाहिए । एम्प्लॉइज को सवाल पूछने की इजाजत देनी चाहिए । टीम लीडर को एम्प्लॉइज को सुपर बॉस के पास ले जाकर मिलवाना चाहिए । पुराने एम्प्लॉइज को नए एम्प्लॉई की खूबिंया बतानी चाहिए और मदद के लिए प्रेरित भी करना चाहिए ।
पुराने एम्प्लॉइज से जुड़ाव
टीम लीडर होने के नाते आपको नए एम्प्लॉइज को ऐसे प्रोजेक्टस में लगाना चाहिएए जिसमें कई पुराने एम्प्लॉइज काम कर रहें हों । इससे नए और पुराने एम्प्लॉइज के बीच में संवाद शुरू होगा । पुराने एम्प्लॉइज नए एम्प्लॉई को कंपनी में काम की बारीकियों के बारे में आसानी से बता सकते हैं । कंपनी को ऐसे सेशन्स या इवेंटस का आयोजन करना चाहिएए जहां पर नए और पुराने एम्प्लॉइज खुलकर अपने मन की बात रख सकें । यहां पर नए और पुराने एम्प्लॉइज को कई बातें सीखने को मिलेंगी ।


