Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › When Focus Your Focus
Career Guidance

When Focus Your Focus

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
When Focus Your Focus

जब बढ़ावा हो अपना फोकस

कामयाबी के लिए जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य को लेकर फोकस रहें। बिजनेस की शुरुआत में अवसर लोग लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहते हैं लेकिन धीरे-धीरे उनका ध्यान अपने लक्ष्य से भटकने लगता है। किसी भी चीज हासिल करने के लिए उसकी तरफ केंद्रित होना बहुत जरूरी है। बिजनेस के संदर्भ में भी यह बात बहुत मायने रखती है। अगर आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप उसके प्रति केंद्रित रहें। ध्यान लगाकर उसे पाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें। हालांकि कई बार विपरीत परिस्थितियों या मुसीबतों के कारण आपका ध्यान लक्ष्य से हट सकता है लेकिन सफल होने के लिए आपका केंद्रित रहना अनिवार्य है ? जानते हैं कि फोकस को कैसे बढ़ा सकते है -

लर्निंग स्टाइल जानें

अपने सीखने का तरीका पहचानें और उसी आधार पर प्लानिंग करें। उदाहरण के लिए अगर आप कामों को याद नहीं रख पाते, तो आप फाइल बनाकर, कलर कोडिंग आदि से ऐसा कर सकते हैं। याद रखने का तरीका जानकर आप फोकस रह सकते हैं।

विजुअल मैप बनाएं

अपने समय और कामों का एक विजुअल मैप बना लें। उसी के अनुसार अपने कामों की प्राथमिकता तय कर लें। जरूरी और समय लेने वाले काम पहले निपटाएं।

बोरिंग काम निपटाएं

थकाऊ और बोरिंग काम सबसे ज्यादा ध्यान भटकाते हैं। इन पर फोक करने से आप लक्ष्य से दूर होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन कामों को जितना जल्दी हो सके खत्म कर लें। आप इनके लिए समय तय करें और उसी समय में उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करें।