Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › When the team wants work from home
Career Guidance

When the team wants work from home

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
When the team wants work from home

जब टीम चाहेए वर्क फ्रॉम होम

टेक्नोलॉजी से ज्यादा भरोसे पर काम करता है । रिमोट वर्क । अगर आपकी टीम कभी भी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगती है तो एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते आपको क्या करना चाहिए ? भविष्य में बिजनेस से ज्यादा सफल होंगे जो अपने एम्प्लॉइज को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देंगे । बहुत से शोधों में यह बात सामने आई है । अगर आपके एम्प्लॉइज भी आपसे रिमोर्ट की परमिशन मांगते हैं जो फिलहाल आपकी कंपनी कल्चर का हिस्सा नहीं हैए तो आपको उनकी इस जरूरत का ध्यान रखना चाहिए । हालांकिए पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि क्या आपकी कंपनी इस बदलाव के लिए तैयार है -

प्रतिस्पर्धी अपना चुके हैं

अगर आपके प्रतिस्पर्धी अपने एम्प्लॉइज को रिमोट वर्क की सुविधा पहले से ही दे रहे हैं तो आपको भी अपने एम्प्लॉइज को यह सुविधा देनी चाहिए । हालांकिए किसी की नकल करना सही नहीं है लेकिन अच्छी चीजों में आपको ऐसा करना चाहिए । इसमें आपका ही फायदा है ।

एम्प्लॉइज हों एक्साइटेड

अगर आपका कोई एम्प्लॉई आपसे रिमोट वर्क की अनुमति मांगता है या फिर आप खुद ही कुछ एम्प्लॉइज को यह सुविधा देना चाहते हैं तो समझ जाएं कि आपकी कंपनी अब इस नए बदलाव के लिए तैयार है । इसे तुरंत लागू कर दें ।

आप जानते हैं इसके फायदे

जब आप जानते हैं कि रिमोट वर्क से आपकी कंपनी और एम्प्लॉइज दोंनो को ही फायदा होगा तो आपको इसे अपनी कंपनी में लाने में देर नहीं करनी चाहिए । एंसा करने से कंपनी के पैसे की बचत और एम्प्लॉइज के समय की बचत होगी ।