Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › When to give a best presentation
Career Guidance

When to give a best presentation

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
When to give a best presentation

जब देना हो एक बेहतरीन प्रेजेंटेशन

जब आपको किसी मीटिंग में प्रेजेंटेशन देनी हो तो यह जरूर करें किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता इस बार पर निर्भर करती है कि उसे कितने प्रभावी ढंग से क्लांइट के सामने पेश किया जाता है। आजकल बिजनेस में कोई भी प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए जरूरी है कि आपका प्रेजेंटेशन बेहतरीन हो। आप जितने प्रभावी ढंग से अपने प्रोजेक्ट या अपनी बात को क्लाइंट के सामने प्रेजेंट कर पाएंगे। साथ ही आपके अच्छे प्रेजेंटेशन से क्लाइंट्स भी प्रभावित होंगे। इन तरीकों को अपनाकर आप बेहतरीन प्रेजेंटेशन से क्लांइट्स भी प्रभावित होंगे। इन तरीकों को अपनाकर आप बेहतरीन प्रेजेंटेशन बना सकते हैं -

प्रेजेंटेशन को प्लान करें

एक अच्छे प्रेजेंटेशन के लिए जरूरी है कि आप उसे बेहतर तरीके से प्लान करें। अपनी प्रेजेंटेशन में कोई ऐसा मेसेज डालें जिसे आप चाहते हैं कि आपके ऑडियंस याद रखें। साथ ही अपनी स्टोरी को फ्रेम करें। उसमें शुरूआत, मिडल और एंड भी रखें। जरूरी पॉइंट्स को एक तरफ लिख लें।

क्रिएटिविटी दिखाएं

प्लानिंग के बाद जरूरी है कि आप अपने प्रेजेंटेशन को तैयार करें। इस दौरान आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। कोशिश करें कि आप प्रेजेंटेशन में कुछ ऐसा बताएं और दिखाएं जो क्लाइंट को एक ही बार में प्रभावित कर दें, तभी आपको फायदा होगां

प्रभावी ढंग से बताएं

इन सबके साथ जरूरी है कि आप बहुत प्रभावी ढंग से अपने प्रेजेंटेशन को क्लांइट के सामने पेश करें। आपके बोलने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज, आई कॉन्टैक्ट सही हो। कोशिश करें कि इस दौरान आप न ज्यादा जल्दी और न ही बहुत धीरे बोलें।