Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › When to increase your focus
Career Guidance

When to increase your focus

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
When to increase your focus

जब बढाना हो अपना फोकस

कामयाबी के लिए जरूर है कि आप अपने लक्ष्य को लेकर फोकस रहें। बिजनेस की शुरूआत में अक्सर लोग लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहते हैं लेकिन धीरे धीरे उनका ध्यान अपने लक्ष्य से भटकने लगता है। किसी भी चीज हासिल करने के लिए उसकी तरफ केंद्रित होना बहुत जरूरी है। बिजनेस के संदर्भ में यह बात मायने रखती है। अगर आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते है तो जरूरी है कि आप उसके प्रति केंद्रित रहें। ध्यान लगाकर उसे पाने की दिशा में आगे बढते रहें। हालांकि कई बार विपरित परिस्थियों या मुसीबतों के कारण आपका ध्यान लक्ष्य से हट सकता है लेकिन सफल होने के लिए आपका केंद्रित रहना अनिवार्य है? जानते है कि फोकस को कैसे बढा सकते हैं.

लर्निंग स्टाइल जानें

अपने सीखने का तरीका पहचानें और उसी आधार पर प्लानिंग करें। उदाहरण के लिए आप कामों को याद नहीं रख पाते , तो आप फाइल बनाकर ,कलर कोडिंग आदि से ऐसा कर सकते हैं। याद रखने का तरीका जानकर आप फोकस जानकर आप फोकस रह सकते है।

विजुअल मैप बनाएं

अपने समय और कामों का एक विजुअल मैप बना लें। उसी के अनुसार अपने दिन की योजना बनाएं। इसमें अपने कामों की प्राथमिकता तय कर लें। जरूरी और समय लेने वाले काम पहले निपटाएं।

बोरिंग काम निपटाएं

थकाऊ और बोरिंग काम सबसे ज्यादा ध्यान भटकाते हैं। इन पर फोकस करने से आप लक्ष्य से दूर होते जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन कामों को जितना जल्दी हो सके खत्म कर लें। आप इनके लिए समय तय करें और उसी समय में पूरा करने की कोशिश भी करें।