Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › When you do not have a placement
Career Guidance

When you do not have a placement

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
When you do not have a placement

जब आपका प्लेसमेंट न हो

अगर आपके साथियों का प्लेसमेंट इंटरव्यू में सलेक्शन हो जाए और आपका सलेक्शन न हो तो काफी निराशा होती है। लेकिन जीवन में एक न एक राह जरूर खुली रहती है। जानते हैं कि प्लसमेंट इंटरव्यू से मिले रिजेक्शन के बाद क्या किया जाए।

सबके साथ होता है

जॉब इंटरव्यू को अपनी प्रोफेशनल योग्यताओं से जोडकर नहीं देखना चाहिए। आपको नहीं चुनने का फैसला कंपनी ने अपनी जरूरतों के मुताबिक किया है। ऐसे में यह जरूरी नहीं कि आपने इंटरव्यू में खराब प्रदर्शन किया है। निराश होने के बजाय कंपनी की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालना चाहिए।

अवसर मिलते रहते हैं

अगर कोई कंपनी आपको रिजेक्ट कर देती है तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको कहीं भी जॉब नहीं मिलेगी। प्लेसमेंट प्रोसेस में कई कंपनियां हिस्सा लेती हैं और आपको कई मौके मिलते हैं। आपको खुद की कमियां पर फोकस करने के बजाय अपनी अच्छाइयों पर ध्यान देना चाहिए।

खुद के अनुरूप जॉब खोजें

हर समय बाजार में ऐसी कई कंपनियां मौजूद होती हैं, जिन्हें आपके स्किल सेट्स की जरूरत होती है। आपको उन कंपनियों को खोजते रहना चाहिए। अगर आप अपनी क्षमताओं के मुताबिक जॉब खोजते हैं तो आप अच्छा महसूस करते हैं और आप उस जॉब में लंबे समय तक टिके रह पाते हैं।

रणनीति तैयार करें

अपने कॅरियर प्लान और स्ट्रैंथ के बारे में प्लेसमेंट ऑफिसर से डिस्कस करें और अपनी रणनीति बनाएं। अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कॉन्शियस न हों। खुले दिमाग से प्लेसमेंट में हिस्सा लें कई बार आपको सभी चीजें आती हैं, पर आप उन्हें एक्सप्रेस नहीं कर पाते। इसलिए पूरी तैयारी के साथ जाएं और बात को स्पष्ट रूप से कहें। बातों को सरल रखें।

तनाव न लें

हमेशा दिमाग में इस बात का खयाल रखें कि रोजाना आपकी तरह इंटरव्यू में कई लोग रिजेक्ट किए जाते हैं। ऐसे लोगों से मिलें और उनके अनुभवों को जानने का प्रयास करें। एक.दूसरे के सपोर्ट और जानकारियां को शेयर करने से आपको लाभ हो सकता है। इंटरव्यू में रिजेक्शन को सीरियसली न लें। आने वाली संभावनाओं के बारे में विचार करें और अगले इंटरव्यू की तैयारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।