Where are we some different

कहां हैं हम कुछ अलग
कंपीटिशन का न पालें डर, आएं सबसे अलग नजर कंपीटिशन के इस दौर में लोगों को अपने प्रोडक्ट्स की ओर आकर्षित करने के लिए आपको दिखना होगा और लोगों से कुछ अलग। पहले ही कंपीटिशन से भरे बाजार में उतरने से पहले या बिल्कुल अप्रचलित प्रोडक्ट को मांग में लाने के लिए आपको यह स्थापित करना होता है कि आपका प्रोडक्ट अब तक मौजूद प्रोडक्ट्स से काफी अलग है और यह कस्टमर्स की किसी ऐसी जरूरत को पूरी करता है, जो अब तक पूरी हो ही नहीं पाई थी। इस तरह की प्रमोशन स्ट्रेटेजी पर चलने से आप अपने प्रोडक्ट को औरों से अलग दिखाने और लोगों को इसकी ओर आकर्षित करने में सफल हो पाते हैं। इसके लिए कुछ प्रयास जरूरी हैं -
कौन हैं वे
सबसे पहले अपने टारगेट ऑडियंस का अध्ययन करें और उनके बारे में सारी जानकारी प्वाइंट्स के रूप में लिखें कि वे क्या हैं, उनकी क्या जरूरतें और क्या उम्मीदें हैं, अभी उन्हें क्या उपलब्ध हैं?
मांग है अधूरी
लोगों के बीच सर्वेक्षणों के जरिए भी आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपके टारगेट ऑडियंस की कौनसी मांगें अभी भी अधूरी हैं? उनकी उम्मीदों का पता होने पर आप अपने प्रोडक्ट में वह फीचर लाने पर विचार कर सकते हैं।
सर्विस का कमाल
बहुत बार प्रोडक्ट बिल्कुल समान ही होते हैं और आप कोई अलग बात तलाश ही नहीं पाते। तब आपका जोर आपकी सर्विसेज, कस्टमर वैल्यूज, कंपनी कल्चर पर हो।


