Which work is important

कौनसा काम महत्वपूर्ण है
वर्कप्लेस पर हर तरह के लोग होते है। कुछ लोग हर काम में रूची दिखते है तो कुछ लोग सिर्फ अपने काम से मतलब रखते है और उन्हे कंपनी के महत्वपूर्ण काम से कोई मतलब नही होता। किसी काम को छोटा या गैरजरूरी मानकर नजरअंदाज करना गलत आदत है। आपको वर्कप्लेस पर हर काम को महत्व देना चाहिए।
सीखने की आदत
अगर आप अपने काम में महिर है तो आपको ऑफिस के दूसरे कार्यो में भी महारत हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आपके अंदर सीखने की आदत होनी चाहिए। अगर नई चीजे नही सीखेंगे तो नए काम कभी नही कर पाएंगे। इसलिए सीखना शुरू करें।
रूची जगाएं
अगर आप काम में रूची पैदा लेते है तो फिर आपको तनाव नही होता और काम अपने आप बेहतर होता जाता है। इसलिए जो भी काम करें, पूरी रूची के साथ पूरा करें।
दूसरे कामों की जानकारी
ज्यादातर एम्प्लॉइज कंपनी में सिर्फ वही काम करते है, जो उन्हें दिया जाता है। इसके हटकर वे कुछ भी करना नही चाहते, फिर वह चाहे कितना ही जरूरी क्यों न हो। इससे एम्प्लॉई का ही नुकसान होता है। इससे एम्प्लॉई का विकास रूक जाता है। कंपनी और खुद की ग्रोथ के लिए जरूरी है कि अपने मूल काम से जुडे दूसरे कामों के बारे में भी आपको जानकारी हो और उन्हे भी आप बेहिचक कर सकें।
मेहनत पर पानी न फिरे
हो सकता है कि वर्क प्रेशर की वजह से आपको ऑफिस के कुछ काम बेकार के नजर आने लगें, पर इसका मतलब यह नही कि आप उन्हें छोड दें। आपको अपनी टू-डू लिस्ट में हर काम को जगह देनी चाहिए। कभी-कभी बहुत छोटे-से लगने काम न होने पर पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसे में बाद में पछताना पडता है कि फलां काम को छोडकर अच्छा नही किया।
हर काम का महत्व
आपको पता नहीं है कि किस काम की क्या वैल्यू है? या फिर आपके किस काम की वजह से आपकी सैलेरी बढेगी? ऐसे में आपको अपनी सामान्य बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए और जान लेना चाहिए कि हर काम का अपना एक महत्व होता है। यहीं से आपकी तरक्की सुनिश्चित होती हैं।


