Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Will remain in office happy
Career Guidance

Will remain in office happy

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Will remain in office happy

ऑफिस में रहेंगें खुश

ऑफिस में काम के दबाव के कारण कई एम्प्लॉइज खुश नहीं रह पातें। अगर वर्कप्लेस पर प्रोडक्टिव बनना चाहते है तो जानें ऑफिस में खुश रहने के तरीके।

जॉब को समझें

वर्कप्लेस पर अपने काम को पूरी तरह से समझने पर आप जीवन में पूरी तरह से संतुष्ट रह पाएगें। अगर आपको पता होगा कि ऑफिस में आपका काम क्या है और उसे किस तरह से पूरा करना है, तो किसी बात को लेकर दुखी नहीं होगें।

नेटवर्क बनाएं

अच्छे और बुरे दोनों समय में अपना सपोर्ट सिस्टम दूरूस्त रखें। अगर वर्कप्लेस पर आपका नेटवर्क मजबूत होगा तो किसी भी तरह की समस्याएं आने पर घबराहट नहीं होगी और आप ऑफिस में खुशी खुशी अपना काम पूरा कर पाएगे।

फीडबैक लें

वर्कप्लेस पर कई बार ऐसी स्थ्तियां आती है , जब आप कोई निर्णय नहीं कर पाते और दुखी रहते है। ऐसे में आपको कंपनी में सीनियर लोगों से अपने काम के बारे फीडबैक से आपको अपनी कमियों के बारे में जानकारी मिलती है। आप अपनी कमियों को दूर रखकर ऑफिस में खुश रह सकते है।

पॉजिटिव लोगों का साथ

पॉजिटिव लोगों के साथ रहने पर आपके सोचने का तरीका बदल जाता है और आप समस्याओं को आसानी से सुलझा पाते है। इससे आप खुश रहना सीखते ह। पॉजिटिव लोगों के साथ आप समस्याओं को खुद पर हावी नहीं होने देते है और आगे बढते है।

अच्छी चीजें नोट करें

अगर आप समय समय अपने साथ होने वाली अच्छी चीजों को नोट करते हैं तो जीवन में और भी अच्छी चीजें घटित होती हैं। इससे आपके दिमाग में अच्छे विचार आते है और खुशियां बढती है। अगर आप नेगेटिव चीजों को खुद पर हावी नहीं होनें देगें तो खुशी खुशी सारा काम पूरा कर पाएंगे।

संतुलन बनाएं

यूनिवर्सिटी ऑफ वारविंक में हुए एक शोध के मुताबिक वर्कप्लेस पर खुश रहने से उत्पादकता बढती है। अगर आप काम से कुछ समय निकालकर छुट्टियों पर जाते हैं या परिवार के साथ समय निकालते है तो वर्क लाइफ बैलेंस बना रहता है और तनाव हावी नहीं होता। इससे जीवन में खुशियां रहती है।