William Harvey

विलियम हार्वे (1578-1657)
विलियम हार्वे का जन्म इंग्लैण्ड के फोकस्टोन शहर में हुआ था। यह एक ब्रिटिश चिकित्सा विज्ञानी थे, जिन्होंने अपने विभिन्न प्रयोगों के द्वारा रक्त परिसंचरण की खोज (1616 ई.) की। डॉ. हार्वे ने रक्तसंचार की पूरी प्रक्रिया एवं उसमें मस्तिष्क की भूमिका की विवेचना की थी। उन्हें आधुनिक शरीर विज्ञान का पिता भी कहा जाता है।
फर्दिनान्द वर्बिएस्ट (1623-88)
फर्दिनान्द वर्बिएस्ट चीन में क्विंग राजवंश के दौरान फ्लेमिंग जेसुइट मिशनरी थे। इनका जन्म पिर मेम (काउण्टी ऑफ फ्लेण्डर्स) में हुआ था। ये एक निपुण गण्तिज्ञ और खगोल विज्ञानी थे। 1672 ई. में वर्बिएस्ट ने चीनी सम्राट के लिए एक खिलौने के समान भाप से संचालित वाहन (ऑटोमोबाइल) का डिजाइन तैयार किया था।


