Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Win on Work Stress
Career Guidance

Win on Work Stress

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Win on Work Stress

वर्क स्ट्रेस पर हासिल करें जीत

जब आप अपने वर्क स्ट्रेस को हरा देते हैं, तभी सफल होते हैं । एक एंटरप्रेन्योर के रूप में सफलता हासिल करने के लिए आपको अपने वर्क स्ट्रेस को हराकर उस पर जीत हासिल करना सीखना होगा । सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए आपको जहां अपने तमाम डरों को पीछे छोडना होता है वही आपको अपने स्ट्रेस से से भी लडना होता है । एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर वर्क स्ट्रेस होना आम बात है लेकिन अगर आप उससे लड नहीं पाते और उसके सामने हार मान लेते हैं तो आप कभी सफलता हासिल नहीं कर पाते । आइए जानते हैं कि किन तरीकों की मदद से आप अपने वर्क स्ट्रेस को दूर सफल हो सकते हैं -

खुद को पहचानें

हर समय बस काम में उलझे रहने से स्ट्रेस होना तय है । आपको चाहिए कि आप काम के बीच में खुद के लिए भी समय निकालें । इस समय आप खुद को पहचाने की कोशिश करें और जो आपको पसंद है वह करें । इससे आपको अच्छा लगेगा और वर्क स्ट्रेस की दिक्कत नहीं होगी ।

खुद का सम्मान करें

याद रखें कि लोग आपके साथ उसी तरह से पेश आते हैंए जिस तरह से आप उन्हें आने देते हैं । खुद का सम्मान करना सीखें । जब तक आप अपनी स्किल्स और अपना सम्मान नहीं करेंगेए तब तक आप आसानी से स्ट्रेड में आते रहेंगे ।

मेडिटेशन करें

रोज सुबह मेडिटेशन और योगा जरूर करें । इससे आपको स्ट्रेड नहीं होगा । आपका दिमाग शांत रहेगा और उसमें सकारात्मक ऊर्जा आएगी । इस तरह से आप नए और रचनात्मक तरह से सोच सकेंगे जो आपको सफल बनाएगा ।