Wins the office of Klegis

ऑफिस में जीतें कलीग्स का दिल
अगर आप वर्कप्लेस पर अपनी लाइफ को आसान बनाना चाहते हैं तो आपको अपने कलीग्स के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए। आपकी हर कलीग के साथ अच्छी ट्यूनिंग होनी चाहिए। आपको कलीग्स का दिल जीतने की कोशिश करनी चाहिए-
कस्टमर की तरह संभालें
आपको अपने हर कलीग के स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके मोटिवेशन के बारे में पता होना चाहिए। आपको इसके मुताबिक ही व्यवहार करना चाहिए। ऑफिस में एक साथ कईं पर्सनेलिटीज को संभालना होगा। ऐसे में सावधानी जरूरी है। अपने कलीग्स के साथ कस्टमर की तरह व्यवहार करना चाहिए। आप जीतना ज्यादा उनकी केयर करेंगे, उतना ही लाभ होगा।
सीमा में रहें
अगर कोई कलीग आपका हम उम्र है तो भी उसका पूरा सम्मान करें। उनसे कुछ भी कहते समय अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। हमेशा प्रोफेशनल व्यवहार करें। अगर कोई आपसे कुछ निवेदन करे तो उस पर गौर करें। आप काम पूरा करके उनका दिल जीत सकते हैं।
सही शब्दों का इस्तेमाल
अगर आपके शब्दों का चयन सही नहीं है तो आप कलीग्स की नजरों में बुरे बन सकते हैं। इसलिए उनसे संवाद के दौरान सही शब्दों का चयन करें। बेवजह उनकी मजाक न बनाएं। उनकी भावनाओं का खयाल रखें। ऐसी बातें कभी न करें, जो उनका दिल दुखाती हों।
समय गुजारें
अगर आपका कलीग्स के साथ अच्छा व्यवहार है, पर आप उनके साथ समय नहीं गुजारते हैं तो आपका नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। आपको अपने कलीग्स के साथ समय गुजारना चाहिए और उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने कलीग्स के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए, इसके लिए खास कोशिशें करनी चाहिए।
आगे बढ़कर मदद करें
अगर आप दूसरों के लिए थोड़ा ज्यादा करते हैं, तो वे भी आगे बढ़कर आपके लिए कुछ करते हैं। आपको वर्कप्लेस पर सबकी मदद करनी चाहिए। मदद के लिए किसी को मना नहीं करना चाहिए। ऑफिस में कलीग्स की थोड़ी अतिरिक्त मदद उन्हें काफी खुश कर देती है और वे इसे हमेशा याद रखते हैं। निस्वार्थ भाव से आगे बढ़कर मदद ऑफर करनी चाहिए।


