Work in concession

काम में लाएं कॉन्सन्ट्रेशन
ऑफिस में आप कितनी भी देर जाकर बैठ आएं, अगर आपके काम में आपका कॉन्सन्ट्रेशन नही तो नतीजा कुछ खास नहीं निकलेगा।
पूरे - पूरे दिन ऑफिस में बैठने के बावजूद कई एंटरप्रेन्योर जब शाम को आकलन करते हैं कि आज दिनभर में उन्होनें कितने काम निपटाए तो नतीजा शून्य या बहुत कम आता है। ऑफिस में आपकी फिजिकल मौजूदगी आपकी कंपनी की प्रोडक्टिविटी सुनिश्चित नहीं कर पाती, क्योंकि ऑफिस में फिजिकली मौजूद होने के बावजूद अगर आप मेंटली कॉन्सन्ट्रेट नहीं कर पा रहे हैं, तो ज्यादा समय तक ऑफिस में बैठने से भी कोई लाभ नहीं है। इसलिए सबसे पहले मेंटल कॉन्सन्ट्रेशन पर मेहनत करें।
करना क्या है
कॉन्सन्ट्रेशन तब बनेगा , जब आपको पता होगा कि आपने करना क्या है। इसलिए रोज के लिए एक लिस्ट बनाएं।
बंद करें डिस्ट्रेक्शन
कॉन्सन्ट्रेशन तोडने वाले सभी साधन दूर रखें। इनमें ईमेल , फोन ,फेसबुक ,ईयरफोन आदि प्रमुख है।
जगह हो शांतिपूर्ण
कॉन्सन्ट्रेशन अक्सर आसपास हो रहे शोर से भी टूट जाता है। इसलिए काम की जगह शांतिपूर्ण हो या आप ईयरप्लग लगा लें ।
एक्टिव कम्यूनिकेशन
अकेले किसी भी दिशा में काम करते जाएं। टीम से जुडे लोगों से बाते करते रहें ताकि यह पता रहे कि दिशा सही है या नहीं ।
तय हो डेडलाइन
डेडलाइन न तय होने पर हमारा ध्यान दूसरी चीजों में चला जाता हैं। काम की डेडलाइन तय होगीं तो काम में कॉन्सन्ट्रेशन लाने में बेहतर मदद मिलेगी।


