Working with Negative Boss

नेगेटिव बॉस के साथ काम
दुनिया का कोई भी वर्कप्लेस आदर्श नहीं है और न ही बॉस के साथ आपके रिश्ते हमेशा अच्छे रहते हैं। नेगेटिव बॉसेज को हैंडल करना वाकई चुनौती बन जाता है। जानते हैं ऐसा बॉसेज के साथ काम करने के सही तरीके के बारे में ।
बॉस को समझें
बॉस के प्रति अपने नजरिये को बदलें। उनके रुचियों, सिद्धांतों और काम करने के तरीके को समझने का प्रयास करें। जैसे-जैसे आप बॉस के प्रति अपनी समझ बढ़ाते हैं, वैसे-वैसे नकारात्मकता भी खत्म होने लगती है। हमेशा सोचें कि बॉस ऑफिस में आपको सपोर्ट करने के लिए मौजूद है।
काम के तरीके को अपनाएं
कईं बार देखा जाता है कि बॉस और एम्प्लॉई के काम करने के तरीकों में काफी अंतर होता है। इससे परेशानी खड़ी होती है। हो सकता है कि बॉस तेज गति से काम करता हो और आप रिलेक्स रहकर। इस स्थिति में आपको बॉस के काम करने के तरीके को अपनाने का प्रया करना चाहिए।
कम्यूनिकेशन बनाए रखें
संवादहीनता के कारण गलतफहमी पैदा होती है। इससे वर्कप्लेस का माहौल खराब होता है। अपने समस्याएं बॉस के सामने रखें। आपको विनम्रता और दृढ़ता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। बॉस को महसूस होना चाहिए यह सब काम को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। आपको बॉस के साथ विश्वास को मजबूत करने के प्रयास करते रहना चाहिए।
घनिष्ठ संबंध बनाएं
आपको वर्कप्लेस पर हर किसी के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। कई मामलों में जब कोई समस्या खड़ी होती है तो मैनेजमेंट हर तरफ से फीडबैक लेता है। ऐसी स्थिति में अगर लोगों का आपको सपोर्ट होगा तो किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। आपको क्रॉस फंक्शनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहिए और हर टीम के साथ काम करना चाहिए।
इंटरेक्शन का डॉक्यूमेंटेशन
अगर बॉस के साथ अच्छे संबंध बनाने के सभी प्रयास विफल हो जाएं तो एचआर हेड से बात करनी चाहिए। इसके लिए आपके पास सबूत के तौर पर डॉक्यूमेंट होने चाहिए। एचआर से मिलते समय दिमाग में मामले को शांत करने के बारे में विचार होने चाहिए।


