Indian Army Engineering Recruitment

भारतीय सेना में इंजीनियर्स के लिए नौकरी का मौका/Indian Army Engineering Recruitment
भारतीय सेना में अविवाहित पुरूष व महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से शॉर्ट सर्विस कमिशन (एसएससी) की ग्रांट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरूष आवेदकों के लिए 56 पदों और महिला आवेदकों के लिए 27 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
क्या हैं योग्यता (Qualification) - आवेदकों को भारतीय नागरिक होना व साथ ही इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवष्यक हैं। जो इंजीनियरिंग अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में हैं उन्हें 1 अप्रैल 2021 तक उर्तीण होने का प्रूफ जमा करवाना होगा।
कैसे होगा चयन (Selection) - कट ऑफ पर्सेंटेज के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इलाहाबाद, भोपाल, बेंगलुरू और कपूरथला स्थित सलेक्शन केंद्रों में से किसी एक पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 2 चरणों में होगा और इंटरव्यू में हासिल किए गए मार्क्स के आधार पर फाइनल लिस्ट बनेगी तथा साथ में मेडिकल एग्जामिनेशन भी पास करना होगा।
कैसे करें आवेदन (Application) - इंडियन आर्मी की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि पर फाइनल क्लोजर के 30 मिनट बाद अपने रोल नंबर वाले आवेदन की 2 कॉपीज निकालनी होगी। सलेक्शन सेंटर पर सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स ले जाने होंगे वरना आवेदक की उम्मीदवारी रद्द ;ब्ंदबमसद्ध कर दी जाएगी। 12 नवंबर, 2020 को दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


