केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा ;सीटेटद्ध

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ;सीबीएसईद्ध ने जुलाई 2020 में आयोजित होने वाली सीटेट के आवेदन व परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी हैं। सीटेट के 14वें संस्करण के लिए 24 जनवरी 2020 से आवेदन शुरू हो गए है जबकि परीक्षा 5 जुलाई 2020 को होगी। यह परीक्षा देश के 112 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी हैं। 27 फरवरी दोपहर 3.30 बजे तक छात्र शुल्क का भुगतान कर सकते है।
परीक्षा शुल्क - सामान्य और ओबीसी के लिए केवल एक प्रश्नपत्र के लिए आवेदन शुल्क 1000 रूपए जबकि दोनों प्रश्नपत्रों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रूपए रखा गया हैं। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगजनों के लिए एक प्रश्नपत्र के 500 और दोनों प्रश्नपत्रों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रूपए देने होंगे।
पेपर पैटर्न - सीटेट के पेपर-1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से कक्षा 5 तक और पेपर-2 में बैठनें वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। गौरतलब है कि सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती हैं।
यह परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होती है। इसमें सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 60 फीसदी और आरक्षित वर्ग के आवेदक को 55 फीसदी अंक प्राप्त करने जरूरी है। सीटेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टीईटी पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसका उपयोग करके उम्मीदवार देश भर के स्कूलों में शिक्षक के रूप में आवेदन कर सकते है।
ऑनलाइन आवेदन - आवेदक संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट
ctet.nic.in/ctet.nic.in पर जाएं। शुल्क का भुगतान ;डेबिट या क्रेडिट कार्ड सेद्ध या ऑफलाइन ;एचडीएफसी या सिंडिकेट बैंक में ई-चालान बैंकद्ध के माध्यम से कर सकते हैं।
Free Online Test Series CTET : Click Here
Online Question Bank CTET : Click Here


