
मंगल
- मंगल सूर्य से दूरी के आधार पर चौथा ग्रह है।
- लाल ग्रह के रूप में चर्चित है।
- सौरमण्डल की सबसे ऊँची पर्वतीय चोंटी मंगल पर अवस्थित (ओलम्पस मॉन्स) है।
- ओलम्पस मॉन्स की ऊँचाई 21 किमी है।
- अब तक 18 मिशन मंगल पर भेजे जा चुके है।
- नासा में मंगल ग्रह पर वातावरण तथा जल की खोज का दावा किया गया है।
- दो उपग्रह (फोबोस एवं डायमोस ) है।
- मंगल ग्रह की सतह का लाल रंग उस पर उपस्थित आयरन ऑक्साइड के कारण है।
- पृथ्वी के समान अपने अक्ष पर झुकाव के कारण मंगल के विभिन्न हिस्सों में अलय मौसम का अनुभव होता है।
- सौरमण्डल में सर्वाधिक विस्तृत ज्वालामुखीय प्रवृतियों का प्रमाण मंगल की सतह से प्राप्त हुआ है।
- मगंल के कोर में मैग्नेटिक फील्ड नही है। इसके दक्षिणी गोलार्द्ध में नासा ने चुम्बकीय क्षेत्र का पता लगाया है।
- नासा के क्यूरोसिटी यान द्वारा गेल क्रेटर पर जल के प्रमाण प्राप्त किए गए है।
- भारत (इसरो) द्वारा मंगलयान 5 नवम्बर 2013 को प्रक्षेपित किया गया। यह यान 24 सितम्बर 2014 को मंगल में कक्षा में पहुचां।
विषुवतीय व्यास 6792 किमी
धु्रवीय व्यास 6752 किमी
द्रव्यमान किग्रा ( 10% पृथ्वी का)
परिभ्रमण काल 1.9 वर्ष
तापक्रम से 20 0 C


