Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Exam Preparation Tips › सीएस फाउंडेशन की जगह एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम
Exam Preparation Tips

सीएस फाउंडेशन की जगह एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
सीएस फाउंडेशन की जगह एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम

आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन एग्जाम को समाप्त करते हुए अब सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट शुरू कर रहा है। यह एग्जाम जनवरी 2021 तक चार बार प्रस्तावित है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की प्रत्येक कैटेगरी के लिए यह एग्जाम क्वालिफाई करना होगा। 12वीं पास छात्र परीक्षा के लिए पात्र होंगे। पेपर 1- बिजनेस कम्यूनिकेशन, पेपर 2- लीगल एप्टीट्यूट एंड लॉजिकल रीजनिंग, पेपर 3- इकोनॉमी एंड बिजनेस एन्वायरनमेंट और पेपर 4- करंट अफेयर्स प्रेजेंटेशन व कम्यूनिकेशन स्किल्स का होगा। एग्जाम ऑनलाइन होगा। सीएस फाउंडेशन पास आउट छात्रों को यह एग्जाम नही देना होगा। सीए फाइनल कोर्स पास और कॉस्ट अकाउंटेट्स फाइनल कोर्स पास आउट स्टूडेंट्स पांच हजार रूपए शुल्क देकर इस एग्जाम से छूट हासिल कर सकते है। कंपनी सेक्रेटरीज इंस्टीट्यूट की मंशा हैं कि सीएस, कंपनी के लीगल मामलों के साथ अपनी पर्सनेलिटी पर भी फोकस करें। इस वजह से पेपर में कम्यूनिकेशन स्किल्स को जोड़ा गया है। एग्जाम पास करने के लिए छात्र को ओवरऑल 50 व प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगें।

यह है एग्जाम का प्रस्तावित शेड्यूल -

माह

रजिस्ट्रेशन की अवधि

एग्जाम डे

रिजल्ट

मई

15 अप्रैल तक

9 मई

20 मई

जुलाई

21 मई - 15 जून

4 जुलाई

20 जुलाई

नवंबर

21 जुलाई-15 अक्टूबर

7 नवंबर

20 नवंबर

जनवरी - 21

21 नवंबर-15 दिसंबर

9 जनवरी

20 जनवरी

Free Online Test Series CS Executive Entrance Test : Click Here

Online Question Bank CS Executive Entrance Test : Click Here